सांसद विजय हांसदा की अध्यक्षता में DISHA बैठक संपन्न,विकास योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य,पेयजल, सोलर लाइट व अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर सख्त निर्देश, समयबद्ध कार्रवाई पर जोर

GTV_भारत न्यूज़|साहिबगंज:जिले के समाहरणालय सभागार में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISH A) के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा एवं बोरियो विधायक धनंजय सोरेन,पाकुड़ विधायक निसार आलम,जिला परिषद अध्यक्षा मोनिका किस्कु,उपायुक्त हेमंत सती,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह समेत कई वरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। राजमहल विधायक ने अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा के अभाव और चिकित्स कों की कमी का मुद्दा रखा,जिस पर सांसद ने DMFT मद से चिकित्सक की नियुक्ति के निर्देश दिए। साथ ही 20 अप्रैल तक अल्ट्रा साउंड सेवा और बेड साइड ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

चिकित्सकों के बार-बार इस्तीफा देने की समस्या पर भी चर्चा हुई,जिसमें कम से कम दो वर्ष का अनिवार्य सेवा अनुबंध लागू करने का सुझाव दिया गया। वहीं पाकुड़ क्षेत्र में महिला चिकित्सकों की कमी को लेकर भी चिंता जताई गई।जल जीवन मिशन के तहत सोलर पंपों की मरम्मत, खराब चापाकलों व जलमीनारों के सर्वे तथा शीघ्र सुधार के निर्देश दिए गए।JRE DA द्वारा लगाए गए खराब सोलर लाइटों को जल्द दुरुस्त करने का आदेश भी दिया गया।
बैठक में कोटालपोखर के श्रीकुंड में अतिक्रमण हटाने तथा शहर में बढ़ते जाम को देखते हुए स्ट्रीट वेंडरों के पुनर्वास पर भी चर्चा हुई। ग्रीन होटल से बांटा रोड तक वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश प्रशासन को दिए गए।

आगे सांसद विजय हांसदा ने सभी विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुण वत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्राथ मिकता होनी चाहिए।अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ कार्य कर जिले के समग्र विकास को गति देने का आह्वान किया है।

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें