अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी संकल्प,तालझारी में मनाया गया संविधान दिवस
Sahibganj:जिले में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को तालझारी प्रखंड परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद ने प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों,कर्मचारियों एवं परिसर में मौजूद आगंतुकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व- संपन्न,समाजवादी,पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने तथा संविधान में निहित न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
मौके पर अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है।संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराया है प्रत्येक नागरिक को संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों का सम्मान करना चाहिए,उन्होंने कहा कि देश की एकता,अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के प्रति सम्मान,लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI








