Sahibganj:संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजा प्रस्तावना का संकल्प,डीसी दीपक कुमार दूबे ने दिलाई संविधान निष्ठा की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन एवं कार्यसंस्कृति में अपनाने का लिया संकल्प, जिले के प्रखंडों में भी हुए कार्यक्रम

Sahibganj:संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा, सम्मान और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए देश की संप्रभुता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दिलाया।उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं,बल्कि देश की लोकतांत्रिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का मजबूत आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है।

उपायुक्त ने कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इन्हें अपने व्यवहार, कार्यशैली और सामाजिक जीवन में भी अपनाना जरूरी है। विशेषकर सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता, समानता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य करना ही एक सशक्त, समावेशी और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।

जिलेभर के सरकारी कार्यालयों में भी हुआ आयोजन

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों के सरकारी कार्यालयों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मी उपस्थित रहे।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें