मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न
Sahibganj:सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के तत्वाव धान में आयोजित स्नातक (यूजी) सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-28) की परीक्षा गुरुवार को मॉडल कॉलेज,राजमहल में दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।
परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में मॉडल कॉलेज,राजमहल एवं बी. एल.एन.एल. बोहरा कॉलेज के कुल 135 परीक्षार्थी नामांकित थे, जबकि द्वितीय पाली में 257 परीक्षार्थियों का नामांकन रहा।
परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. सिदाम सिंह मुंडा ने विभिन्न परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान नकल सामग्री, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग पूरी तरह वर्जित है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
केंद्राधीक्षक ने सभी वीक्षकों को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन में सहयोग के लिए डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार सहित सभी वीक्षकों एवं परीक्षा कार्य में लगे कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। इसके परिणामस्वरूप परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।
GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ









