Sahibganj:आवास योजनाओं को धरातल पर उतारने में जुटा प्रशासन, जिला आवास कोऑर्डिनेटर ने किया औचक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भतभंगा संथाली पंचायत में आवास निर्माण की प्रगति का लिया जायजा,लाभुकों को एक सप्ताह में घर पूरा करने की अपील

Sahibganj:जिले में गरीब व जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित आबुआ आवास योजना व पीएम आवास योजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।इसी कड़ी में जिला आवास कोऑर्डिनेटर सुमित कुमार चौबे ने ताल झारी प्रखंड अंतर्गत भतभंगा संथाली पंचायत का औचक निरी क्षण कर आवास योजनाओं की जमीनी प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहराजढाब गांव पहुंचकर विभिन्न लाभुकों के आवास निर्माण कार्यों की स्थिति देखी।इस क्रम में जानकारी मिली कि कौशल्या देवी,सुनी उरांव,सनातन बेसरा, पॉलिना मरांडी,कोमला उरांव,सरिता मुर्मू,धुमसी बेसरा, बेरोनिका टुडू,मीना उरांव,पाकु मुर्मू सहित अन्य लाभुकों के खातों में आवास योजना की तीसरी किस्त की राशि का भुगतान किया जा चुका है,लेकिन इसके बावजूद भी कुछ आवास निर्माण कार्य अभी अधूरे हैं।

इस पर जिला आवास कोऑर्डिनेटर ने संबंधित लाभुकों से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की अपील करते हुए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया।उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजनाओं का लाभ तभी पूरी तरह सार्थक होगा, जब प्रत्येक पात्र परिवार को अपना पक्का आशियाना मिल सकेगा। इसके लिए लाभुकों के साथ-साथ संबंधित कर्मियों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

जिला आवास कोऑर्डिनेटर सुमित कुमार चौबे ने बताया कि आवास योजनाओं का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है,ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभुकों तक पहुंचे और निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो।जिन लाभुकों को योजना की किस्त मिल चुकी है,वे प्राथमिकता के आधार पर अपना आवास पूरा करें,प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान के लाभ से वंचित न रहे,उन्होंने लंबित आवासों को भी एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

इस तरह जिला प्रशासन का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजनाओं को गति देने और जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।मौके पर आवास समन्वयक मोहम्मद इम्तियाज अहमद मौजूद रहे।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें