Sahibganj:मुख्यमंत्री पशुधन योजना से पहाड़िया परिवारों को मिला आजीविका का सहारा,पांच लाभुकों के बीच बकरी-बकरों का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वृंदावन पंचायत में मुखिया पौलुस मुर्मू ने किया वितरण,पशुपालन के जरिए आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Sahibganj:जिले के चर्चित राजमहल की पहाड़ियों पर वर्षों निवास करने वाले आदिम जनजाति (पहाड़िया) समुदाय के परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्य मंत्री पशुधन विकास योजना के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की गई,साहिबगंज जिले के तालझारी प्रखंड अंतर्गत वृंदावन पंचायत में पांच आदिम जनजाति समुदाय के लाभुकों के बीच बकरी- बकरों का वितरण किया गया।पंचायत के मुखिया पौलुस मुर्मू ने प्रत्येक लाभुक को आठ बकरी और दो बकरा प्रदान किया।इस प्रकार पांचों लाभुकों के बीच कुल 8 बकरी और 2 बकरों का वितरण किया गया।मौके पर पशुपालन विभाग के चिकित्सक भी मौजूद थे।

इस दौरान मुखिया पौलुस मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों किसानों और आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को पशुपालन से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है,बकरी पालन के माध्यम से लाभुक परिवार नियमित आमदनी का साधन विकसित कर सकते हैं,उन्होंने लाभुकों से पशुओं की उचित देखभाल,समय पर टीकाकरण और खानपान पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

योजना का उद्देश्य और सरकार का लक्ष्य: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के माध्यम से सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देकर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की आजीविका मजबूत करना चाहती है।इसके तहत पशुधन उपलब्ध कराकर स्वरोजगार,अतिरिक्त आय,आर्थिक आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य है,विशेष रूप से आदिम जनजाति एवं कमजोर वर्ग के परिवारों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

इस पहल से वृंदावन पंचायत के पहाड़िया परिवारों को पशु पालन के जरिए आय अर्जित करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें