Sahibganj:नवोदय प्रवेश परीक्षा केंद्र का बीडीओ ने किया निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बोरियो प्लस टू उच्च विद्यालय में 363 परीक्षार्थियों के लिए की गई व्यवस्था,तैयारियों का लिया जायजा

Sahibganj:जिले के बोरियो में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा को लेकर शनिवार को प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र का बीडीओ नागेश्वर साव ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं और तैयारियों का जायजा लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बीपीओ राजेश्वरी प्रसाद सिन्हा एवं सीताराम रक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। केंद्राधीक्षक संजीव कुमार ने अधिकारियों को परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की जानकारी दी।

परीक्षा केंद्र पर कुल 363 परीक्षार्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। बीडीओ ने परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने तथा सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मौके पर केंद्राधीक्षक संजीव कुमार, वीक्षक सीताराम रक्षित, कैलाश कुमार, वसीर अहमद, धर्मेंद्र कुमार सिंह, देव कुमार यादव, अमन कुमार एवं जय प्रकाश साह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BORIO

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें