Ramgarh:रजरप्पा दर्शन की आस में निकले 14 श्रद्धालु,रास्ते में मौत ने रोका रास्ता,भीषण हादसे में 13 की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NH-33 पर आधी रात को स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर,बिहार के नालंदा से पूजा करने आ रहे थे श्रद्धालु, एक की हालत गंभीर

Ramgarh:झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। पैंकी के समीप स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा जिले के जंघरों गांव के रहने वाले 14 लोग स्कॉर्पियो से प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में पूजा -अर्चना करने के लिए झारखंड आ रहे थे।इसी दौरान शनिवार देर रात करीब दो बजे पैंकी के पास उनकी स्कॉर्पियो की अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस भीषण दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई,जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत से मृतकों के गांव और परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जिस रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना करने जा रहे थे, वहां पहुंचने से पहले ही उनकी यात्रा एक दर्दनाक हादसे में समाप्त हो गई।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|RAMGARH

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें