Sahibganj:पतना में जलापूर्ति योजनाओं का अधिकारियों ने लिया जायजा,गुणवत्ता पर दिया जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीडीसी सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण,निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश

Sahibganj:जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने पतना प्रखंड में संचालित विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की।शनिवार को उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में तकनीकी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।

इस दौरान टीम ने योजनाओं के कार्यान्वयन, निर्माण कार्यों की प्रगति और तकनीकी गुणवत्ता से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट भी प्राप्त की गई,निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जलापूर्ति योजनाओं में निर्धारित तक नीकी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए,साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

डीडीसी ने कहा कि आम लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए जरूरी है कि योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

निरीक्षण दल में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल साहिबगंज के कार्यपालक अभियंता,आरडीएसडी के सहायक अभियंता,तक नीकी पदाधिकारी,पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता तथा संबंधित कनीय अभियंता शामिल थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|PATHNA

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें