केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा की मौजूदगी में जिला स्तरीय बैठक, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर हुआ मंथन
Sahibganj:जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता मजबूत करने की दिशा में अपनी कवायद तेज कर दी है।इसी क्रम में रविवार को साहिबगंज में झामुमो जिला समिति की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई,बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा शामिल हुए,उनके आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुके,माला और अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
बैठक का मुख्य केंद्र एसआईआर (SIR) रहा। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर इकाइयों में एसआईआर से संबंधित कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा की गई,पार्टी स्तर पर अब तक की तैयारियों,कार्यकर्ताओं की भूमिका और संबंधित गति विधियों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई,प्रतिनिधियों से अलग -अलग प्रखंडों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में केवल एसआईआर की समीक्षा तक ही चर्चा सीमित नहीं रही,बल्कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच प्रभावी बनाने जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठे,नेताओं ने संगठन की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय रखने की आवश्यकता पर विचार- विमर्श किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती के लिए जरूरी है कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे। एसआईआर को लेकर प्रखंडवार समीक्षा का उद्देश्य कार्यों की स्थिति को समझना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। झामुमो हमेशा जनता के मुद्दों और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करती रही है,आने वाले दिनों में भी संगठनात्मक गति विधियों को और गति दी जाएगी।
इसके आलावे झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि जिला स्तरीय बैठक से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है,केंद्रीय नेतृत्व एवं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है,युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे,एसआईआर सहित संगठन से जुड़े सभी कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य, प्रखंड एवं नगर कमेटी के पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि, महिला इकाई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती, आपसी तालमेल और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए।
बैठक के माध्यम से झामुमो जिला समिति ने स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन की मजबूती के लिए सभी स्तरों पर सक्रियता, समन्वय और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।एसआईआर की प्रखंडवार समीक्षा के साथ संगठनात्मक तैयारियों को धार देने की यह पहल जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।मौके पर सुरेश टुडू जिला सचिव,संजीव सामू हेम्ब्रम जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि,मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू विधायक प्रतिनिधि सह जिला सचिव युवा मोर्चा व चरण हांसदा पूर्व प्रखंड तालझारी सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ









