Sahibganj:उधवा में रेहोप ग्लोबल का भव्य जागरूकता कार्यक्रम,100 लोगों ने लिया हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीधे बिक्री व्यवसाय के माध्यम से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का संदेश,मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार ने युवाओं एवं महिलाओं को बताए रोजगार के नए अवसर

Sahibganj:जिले के उधवा प्रखंड क्षेत्र पर स्थित विवाह भवन में रविवार को रेहोप ग्लोबल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में सीधे बिक्री व्यवसाय को लेकर भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के रॉयल क्राउन ब्रजेश कुमार उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार ने बताया कि आज के दौर में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए रोजगार के पारंपरिक विकल्पों के साथ-साथ व्यवसाय के नए अवसरों की जानकारी भी रखनी चाहिए।सीधे बिक्री व्यवसाय एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए मेहनत,सही जानकारी,लगन और निरंतर प्रयास से अपना व्यवसाय विकसित करने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी की शुरुआत 15 फरवरी 2022 को हुई थी और वर्तमान में कंपनी देश के 22 राज्यों में अपनी गतिविधियां संचालित कर रही है। इसका उद्देश्य लोगों को व्यवसाय से जोड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

संपर्क करें

वहीं कंपनी के सदस्य बिष्णु कर्मकार ने बताया कि सीधे बिक्री व्यवसाय में ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध, उत्पादों की सही जानकारी और ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए टीम भावना, मेहनत और अनुशासन के साथ काम करना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा एवं महिलाएं भी इस माध्यम से व्यवसाय की बारीकियां सीखकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी की कार्यप्रणाली,उत्पादों की गुण वत्ता,ग्राहक सेवा,टीम निर्माण और व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान युवाओं एवं महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार और व्यवसाय के नए विकल्पों से परिचित कराना है, ताकि वे अपनी मेहनत और कौशल के बल पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम में चांद लोहरा, रीता प्रमाणिक, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, विनोद लोहरा, रोहित पंडित, अनिल भारती, बिष्णु कर्मकार, सुसेन लोहरा, लालबाबू कर्मकार सहित अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें