Sahibganj:न झुकेगी कलम,न रुकेगी आवाज,अभिषेक भारती के इंसाफ के लिए JJA ने भरी हुंकार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकार की गिरफ्तारी और कथित दुर्व्यवहार पर जिला कार्यकारिणी में नाराजगी,सीबीआई जांच की मांग के साथ संगठनात्मक अनुशासन को लेकर भी लिए गए अहम फैसले

Sahibganj:पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है,पत्रकार अभिषेक भारती से जुड़े मामले को लेकर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) ने अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है,रविवार को जिला अध्यक्ष चंदन सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रकरण पर गंभीर मंथन हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकार की गिरफ्तारी और उनके साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

बैठक में प्रदेश सचिव अरविंद ठाकुर एवं प्रवीण कुमार सहित जिला और प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे,चर्चा के दौरान अभिषेक भारती के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तारी का मुद्दा प्रमुखता से उठा,संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि पत्रकार ने सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग के कथित यौन शोषण के मामले को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से उठाया था।इसके बाद उनके खिलाफ हुई कार्रवाई और कथित दुर्व्यवहार ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

सीबीआई जांच की मांग उठाएगा संगठन

JJA पदाधिकारियों ने मामले में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में सवाल उठाया गया कि जब संबंधित विधायक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो दोनों मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर सवाल क्यों उठ रहे हैं। संगठन ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग राज्यपाल के समक्ष रखने का निर्णय लिया। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला एवं प्रखंड स्तर पर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी की गई है।

संगठन को मजबूत बनाने के लिए तय हुई नई व्यवस्था

बैठक में केवल पत्रकार अभिषेक भारती का मामला ही नहीं, बल्कि संगठन की आंतरिक व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय बैठकों में सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने संगठनात्मक रजिस्टर के साथ उपस्थित होंगे। इससे प्रखंड स्तर पर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने और कार्यों की प्रगति का आकलन करने में सहूलियत होगी।इसके अलावा संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे नामित पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया।लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी स्वतःपदमुक्त माने जाएंगे। संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने और उन्हें विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपने पर भी सहमति बनी। इस दौरान नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इसके अलावा संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे नामित पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया।लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारी स्वतःपदमुक्त माने जाएंगे। संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने और उन्हें विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपने पर भी सहमति बनी। इस दौरान नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा पर एकजुटता का संदेश

बैठक में पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के दौरान पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों,उनके सम्मान और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किए,संगठन का कहना था कि पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार के कथित दुर्व्यवहार के मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित होना आवश्यक है।

बैठक में जिला महासचिव रबनवाज आलम,जिला कोषाध्यक्ष अमित सिंह,जिला सचिव आलोक कुमार,मो.गुलजार,जिला उपाध्यक्ष सुधाकर गुप्ता,मो.अफसर अली,अमित चौधरी,जिला कार्यकारिणी सदस्य मो.हसामुद्दीन,अभिजीत रक्षित,सुधीर विश्वास,कालीचरण मंडल,सुमन झा,गुड्डू कुमार रजक,रंजय पासवान,जिला संगठन मंत्री सहेन्द प्रसाद,सदर प्रखंड सचिव अरविंद यादव,दावर इमरान,देव आर्यन,आनंद कुमार चौधरी, सन्नी मंडल,गोविंद ठाकुर,आशीष पहाड़िया,मुन्ना यादव एवं जहांगीर आलम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें