Simdega:गवाही के पीछे दबाव का साया,विधायक के खिलाफ कथित साजिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन,दो पर FIR!”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाबालिग को अगवा कर सिमडेगा विधायक के खिलाफ गलत गवाही दिलाने का आरोप, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Simdega:जिले के सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक के खिलाफ एक नाबालिग से कथित तौर पर गलत एवं भ्रामक गवाही दिलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नाबालिग को अगवा करने,डराने-धमकाने और दबाव बनाकर विधायक के विरुद्ध गलत बयान दिलाने के आरोप में दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इस संबंध में सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया सेल द्वारा 13 नवंबर 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है।

नाबालिग की दादी ने थाने में दिया आवेदन

पुलिस के अनुसार वादी की ओर से पाकरटांड़ थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी नाबालिग पोती को दो व्यक्तियों दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। इसके बाद उसे डराया-धमकाया गया और दबाव बनाकर सिमडेगा विधायक के विरुद्ध गलत एवं भ्रामक बातें बोलने तथा गलत आरोपों के संबंध में गवाही देने के लिए विवश किया गया।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि दबाव में आकर नाबालिग ने सिमडेगा विधायक के खिलाफ आरोप लगाते हुए गवाही दी,जिसे एक न्यूज चैनल द्वारा प्रसारित किया गया।

दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 25/2026, दिनांक 13 नवंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 231, 137(2), 127(2), 142, 140(3), 61(2), 356(2), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 23(4) के तहत दर्ज की गई है।

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

सिमडेगा पुलिस के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है। पुलिस प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है। दोनों नामजद व्यक्तियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SIMDEGA

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें