Ranchi:लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे बाबूलाल मरांडी,विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना, धार्मिक मेले में श्रद्धालुओं के बीच किया खिचड़ी का वितरण

Ranchi:झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बुधवार को बोकारो जिले के लल पनिया स्थित संथाल आदिवासी समाज के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के केंद्र लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर समस्त राज्य वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद बाबूलाल मरांडी ने धर्मगढ़ परिसर में आयोजित विशाल धार्मिक मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने संथाल समाज की समृद्ध आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए इसे समाज की विशिष्ट पहचान बताया।

उल्लेखनीय है कि लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ संथाल आदिवासी समाज की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक मेले में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु इस पवित्र स्थल पर अपनी परंपरा, संस्कृति और आस्था के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हैं। यह स्थल संथाल समाज की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|RANCHI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें