Big News:मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशल्या देवी की मौत से परिवार में मचा कोहराम,दो बेटे और एक बेटी के सिर से उठा मां का साया

Sahibganj:जिले के एनटीपीसी रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत हो गई,घटना प्रखंड क्षेत्र के रेलवे ट्रैक स्थित पोल संख्या 33/6 के समीप हुई,मृतका की पहचान स्वर्गीय भुटका साह की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे।महिला का शव देखते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते पूरे परिवार में मातम छा गया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि कौशल्या देवी अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं,मां की अचानक मौत से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया,इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है,हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है,पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHAIT

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें