Sahibganj:LED जागरूकता वैन से जिलेभर में सड़क सुरक्षा का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चला अभियान, यातायात नियमों के पालन और घायलों की मदद के लिए किया जागरूक

Sahibganj:झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के तहत जिला प्रशासन की ओर से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को LED जागरूकता वैन के माध्यम से जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

LED वैन पर प्रसारित आकर्षक ऑडियो-विजुअल संदेशों के जरिए लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, सुरक्षित गति से वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के प्रति भी आमजनों को जागरूक किया गया।

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संदेश

अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा करना और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

सड़क सुरक्षा टीम रही मौजूद

इस जागरूकता अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आमजनों से सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि थोड़ी-सी सावधानी न केवल खुद की, बल्कि किसी दूसरे परिवार की खुशियां भी बचा सकती है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें