Sahibganj:खोई उम्मीदों को मिली नई उड़ान,88 मोबाइल मालिकों को मोबाइल लौटाकर पुलिस ने जीता जनता का भरोसा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘खोजे मोबाइल’अभियान में पुलिस की बड़ी कामयाबी,चार थानों से बरामद 88 मोबाइल में नौ आईफोन भी शामिल

Sahibganj:चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुटी साहिबगंज पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता साबित की है।पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘खोजे मोबाइल’ अभियान के तहत पुलिस ने राजमहल पुलिस अनुमंडल क्षेत्र से कुल 88 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे,जबकि बुधवार को राधानगर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 66 मोबाइलों को वितरण किया गया।लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइलों को वापस मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी।

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के चार थाना क्षेत्रों से मिले हैं।इनमें राधानगर थाना से 08,राज महल थाना से 42,तालझारी थाना से 12,तीनपहाड़ थाना से 04,जबकि बरहरवा थाना से 02,बरहेट थाना से 03,रांगा थाना से 02,तथा कोटालपोखर थाना 04,नगर थाना 02, मुफस्सिल थाना 01,जिरवाबाड़ी थाना 06,बोरियो थाना 02 मोबाइल फोन शामिल हैं।खास बात यह है कि बरामद मोबाइलों में नौ आईफोन भी शामिल हैं।इनमें राजमहल थाना क्षेत्र से दो और तालझारी थाना क्षेत्र से सात आईफोन बरामद किए गए हैं।पुलिस की इस कार्र वाई से मोबाइल चोरी और गुम होने की घटनाओं से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।

एसपी अमित सिंह बोले- जनता का विश्वास जीतना पुलिस की प्राथमिकता

पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना और लोगों की संपत्ति को सुर क्षित वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिले में चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी संसाधनों और पुलिस टीम की मदद से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।’खोजे मोबाइल’ अभियान के तहत 88 मोबाइल फोन की बरामदगी इसी सतत प्रयास का परिणाम है।उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन आज लोगों की दैनिक जरूरत के साथ-साथ उनकी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत और आर्थिक जान कारियों का माध्यम भी है।ऐसे में मोबाइल गुम या चोरी होने पर संबंधित व्यक्ति को बिना देर किए नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। पुलिस ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।एसपी ने अभियान में जुटे पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

बारह (12) थानों की पुलिस टीम के प्रयास ने लाया रंग मोबाइल मालिकों की चेहरे पर लौट खुशियां–

मोबाइल वितरण कार्यक्रम में संबंधित थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।राधानगर,राजमहल,तालझारी तीनपहाड़ और बरहरवा,बरहेट,रांगा,कोटालपोखर,मुफ्फसिल नगर,बोरियो,तथा जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं लगातार प्रयास के जरिए गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद किए।मोबाइल वापस मिलने से लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।’खोजे मोबाइल’ अभियान ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पुलिस केवल अपराधियों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं,बल्कि आम नागरिकों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें