Sahibganj:संध्या अर्ध्य के लिए तैयार हुआ महाराजपुर छठ घाट,दिखेगा आस्था का अद्भुत संगम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दीपों से सजे घाट,आस्था से रोशन संसार; महाराजपुर की छठ का दिखता है अद्भुत श्रृंगार

Sahibganj:लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ साहिबगंज जिले के महाराजपुर में हर वर्ष बेहद श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। यहां छठ पूजा की एक अलग पहचान है।पर्व के अवसर पर महाराजपुर के विभिन्न छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। रंग-बिरंगी रोशनी, विद्युत सज्जा और मनमोहक डेकोरेशन से घाटों की खूबसूरती देखते ही बनती है।

हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने बताया कि महाराजपुर में छठ महापर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहता है। पर्व की तैयारियां कई दिनों पहले से शुरू हो जाती हैं। यहां प्रत्येक छठ घाट को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों की ओर से विशेष प्रयास किए जाते हैं। घाटों की सजावट, लाइटिंग और आकर्षक डेकोरेशन पर प्रति घाट लगभग 40 से 60 हजार रुपये तक खर्च किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि महाराजपुर के छठ घाटों की भव्य सजावट और खूबसूरती पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती है। छठ के अवसर पर घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, पारंपरिक छठ गीतों की गूंज और दीपों से जगमगाता वातावरण पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना देता है।

बजरंगी महतो ने कहा कि छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, समर्पण और सामूहिक सहयोग का भी प्रतीक है। इस पर्व में समाज के सभी वर्गों के लोग मिल-जुलकर घाटों की साफ-सफाई और सजावट में अपनी भागीदारी निभाते हैं। महाराजपुर में छठ की भव्यता और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था इस पर्व को और भी खास बनाती है।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें