IG अमिय नंदन सिन्हा ने किया उद्घाटन,यात्रियों की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई को मिलेगी नई मजबूती
Kahalgaon:रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत कहलगांव में नए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट की स्थापना की गई है।गुरुवार को पूर्व रेलवे के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (IG-cum-PCSC) श्री अमिय नंदन सिन्हा ने विधिवत रूप से नए आरपीएफ पोस्ट का उद्घाटन किया।
यह पहल मालदा मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई।उद्घाटन समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार मौर्य सहित मालदा मंडल के कई वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे।
नए आरपीएफ पोस्ट की स्थापना से कहलगांव क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।इससे रेलवे परिसर एवं रेल परिसंपत्तियों की निगरानी,यात्रियों की सुरक्षा तथा सुरक्षा संबंधी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने में आर पीएफ को मदद मिलेगी। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल की कार्य कुशलता और आपात परिस्थितियों में प्रतिक्रिया क्षमता भी बेहतर होगी।
मालदा मंडल ने कहा कि अपने क्षेत्राधिकार में रेलवे सुरक्षा के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराना है।
GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|KAHALGAON









