वन विभाग,पुलिस और समाहरणालय के पदाधिकारियों -कर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्साजरूरतमंद मरीजों की मदद का दिया संदेश
Sahibganj:संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 20 26 को वन प्रमंडल,साहिबगंज की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 60 से अधिक लोगों ने उत्साह पूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।वन प्रमंडल कार्यालय की ओर से इस वर्ष आयोजित यह दूसरा रक्तदान शिविर था। इससे पूर्व आयोजित शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में रक्तदान के प्रति जाग रूकता बढ़ाना तथा अस्पतालों एवं ब्लड बैंकों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना था।इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने कहा कि रक्तदान केवल मानवीय सेवा नहीं,बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है।अस्पतालों में भर्ती मरीजों,दुर्घटना पीड़ितों और अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना कई बार जीवन बचाने में महत्व पूर्ण साबित होता है। उन्होंने स्वस्थ एवं योग्य व्यक्तियों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।
आयोजन में वन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।वहीं पुलिस विभाग और समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए रक्तदान किया। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयास से शिविर सामाजिक जनभागीदारी की एक सार्थक मिसाल बना।
कार्यक्रम में जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे अमित मिश्रा तथा वनपाल राणा रंजीत उपस्थित रहे। वहीं चिकित्सा दल का नेतृत्व डॉ. मोहन मुर्मू ने किया। उनकी टीम में विजय कुमार, रोशा स्नेहलता मुर्मू, कृतिका कुमारी, निशा कुमारी, मो. अजहर, सत्येन्द्र प्रसाद, चंदन कुमार एवं रेशमा कुमारी शामिल रहे। चिकित्सा दल ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच, रक्तदान की चिकित्सकीय प्रक्रिया और शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में वन प्रमंडल, साहिबगंज की ओर से सभी रक्तदाताओं, पुलिस विभाग, समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों, चिकित्सा दल तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान और जन भागीदारी से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर अनमोल जीवन बचाने में योगदान दिया जा सकता है।
GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ









