Sahibganj:सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता:संजीव सामू हेम्ब्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा ने कहा–अबुआ आवास से गरीब परिवारों का अपना पक्का घर होने का सपना हो रहा साकार

Sahibganj:झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के अवसर पर तालझारी प्रखंड में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के दर्जनों लाभुकों के बीच स्वीकृति आदेश वितरित किए गए।इस अवसर पर जिला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।वहीं अबुआ आवास योजना के लाभुकों को गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है,बल्कि राज्य के विकास और आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प को दोहराने का दिन है।सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब,जरूरत मंद और वंचित लोगों तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का अपना पक्का घर होने का सपना साकार हो रहा है। योजना के तहत लाभ मिलने से गरीब परिवारों को सुरक्षित आवास के साथ बेहतर जीवन जीने का अवसर मिलेगा। इससे उनके जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

वहीं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों,किसानों,महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम बन रही हैं।अबुआ आवास योजना के जरिए वर्षों से कच्चे मकानों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए। लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें समय पर लाभ दिलाना भी जरूरी है।

जिला सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने अधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता,जवाबदेही और तत्परता बनाए रखने की अपील की,उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किए जाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने,लाभुकों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने और विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें