Sahibganj:राजमहल में महिला सशक्तीकरण को मिली बड़ी उड़ान,72 ग्राम संगठनों को बांटे गए 1.54 करोड़ रुपये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित,उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी एवं संकुल संगठन हुए सम्मानित

Sahibganj:झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को राजमहल प्रखंड में परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।इस दौरान कुल 72 ग्राम संगठनों को सामुदायिक निवेश निधि (सीआई एफ) के तहत 1 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि का डमी चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में राजमहल विधायक प्रतिनिधि,प्रखंड प्रमुख,प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी,जिला परिषद सदस्य समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आजीविका संवर्धन,स्वरोजगार और आय सृजन से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई।इस राशि से ग्रामीण महिलाएं छोटे व्यवसाय एवं अन्य आजीविका आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

वहीं झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं कैडरों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।बेहतर प्रदर्शन करने वाले संकुल संगठनों को भी उनकी उपलब्धियों और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तीकरण,ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।72 ग्राम संगठनों को मिली 1.54 करोड़ रुपये की सहायता से ग्रामीण महिलाओं के बीच स्वरोजगार और उद्यमिता को नई गति मिलने की उम्मीद है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|RAJMAHAL

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें