मॉडल कॉलेज राजमहल में जाग रूकता कार्यक्रम आयोजित,रैली निकालकर ग्रामीणों को दिया नशामुक्ति का संदेश
Sahibganj:जिले में युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से शुक्रवार को मॉडल कॉलेज राजमहल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई -2 के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत सप्ताह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सेमिनार,विचार गोष्ठी,सेल्फी गतिविधि, जागरूकता रैली और शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सिदाम सिंह मुंडा ने की,इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पररिया पंचायत की मुखिया मेरेनिला टुडू तथा राजमहल प्रखंड के कनीय अभियंता रबीउल अंसारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. सिदाम सिंह मुंडा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं,युवाओं का नशे की गिरफ्त में आना केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को ही नहीं, बल्कि परिवार,समाज और देश के भविष्य को भी प्रभावित करता है। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा,जब युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे,उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
मुख्य वक्ता रबीउल अंसारी ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति की कार्यक्षमता,स्वास्थ्य और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती है,युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा,कौशल विकास और सकारात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए,वहीं मुखिया मेरेनिला टुडू ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में परिवार,ग्रामीण समुदाय और जनप्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से गांव-गांव तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
NSS इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने कहा कि नशा आज युवा पीढ़ी के सामने एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन चुका है तंबाकू,गुटखा, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है युवा स्वयं जागरूक बनें और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें, तभी नशामुक्त भारत का संकल्प साकार हो सकेगा।
रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक
कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर से गोद लिए गए गांव भोटोटोला तक जागरूकता रैली निकाली गई,रैली में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ नारे लगाते हुए ग्रामीणों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया।इसके अलावा नशामुक्ति विषय पर सेमिनार एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे,सेल्फी गतिविधि के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया,कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ.रमजान अली,मोहन सिंह, जयकर सिंह,उषा देवी,बबलू हेम्ब्रम,अभिषेक भगत,सुमित साह एवं करमू महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में एनएस एस स्वयंसेवकों के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|RAJMAHAL








