NCB और तमाड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,ओडिशा नंबर की पिकअप वैन से बरामदगी,चालक समेत दो हिरासत में
Ranchi:झारखंड में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड़ेया मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर NCB और तमाड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर गांजे की बड़ी खेप बरामद की है,शुरुआती आक लन के अनुसार,बरामद गांजे की मात्रा करीब दो क्विंटल बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार,खूंटी की ओर से आ रही ओडिशा नंबर की एक पिकअप वैन को संयुक्त टीम ने संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली,तलाशी के दौरान वाहन में रखे कई पैकेटों से गांजा बरामद हुआ।इसके बाद टीम ने पिकअप चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और संभावित तस्करी नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल मामले में NCB की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बरामद गांजे की वास्तविक मात्रा और तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|RANCHI









