Sahibganj:वन्यजीव अपराधों पर शिकंजा कसने की तैयारी,मंडरो फॉसिल्स पार्क में वनकर्मियों को मिला कानूनी प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, संताल परगना के वनकर्मियों ने लिया प्रशिक्षण

Sahibganj:वन्यजीवों के संरक्षण और अवैध शिकार-वन्य जीव अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से साहिबगंज वन प्रमंडल की ओर से शनिवार को मंडरो फॉसिल्स पार्क में एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें संताल परगना क्षेत्र के विभिन्न वन प्रमंडलों में कार्यरत वनकर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित डॉ. राकेश कुमार सिंह ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के विभिन्न प्रावधानों,कानूनी प्रक्रियाओं और उनके व्यावहारिक अनुपालन की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने वनकर्मियों को वन्यजीव अप राधों की पहचान,कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया और संरक्षण से जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर साहिबगंज के वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग एवं संबंधित वन क्षेत्र पदाधिकारी शमियाल मालतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न वन क्षेत्रों से आए वनपाल एवं प्रधान वनरक्षियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वनकर्मियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रति अधिक जागरूक और सक्षम बनाना था, ताकि क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार, तस्करी तथा अन्य वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान वनकर्मियों को अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने, वन्यजीव अपराधों से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने और कानून के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से वन विभाग ने जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों की कानूनी समझ और कार्यक्षमता को मजबूत करने की दिशा में पहल की है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें