नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा बैठक, गंगा घाटों के विकास और स्वच्छता पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज (SAHIBGANJ):जिले के समाहर णालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में गंगा संरक्षण स्वच्छता,जन-जाग रूकता गतिविधियों और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक करते हुए उपायुक्त का है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने गंगा नदी में अप शिष्ट एवं नालों के प्रत्यक्ष प्रवाह को रोकने के लिए संचालित कार्यों की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।साहिबगंज और राजमहल क्षेत्र में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई।उपायुक्त ने गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान,वृक्षारोपण एवं जन-जाग रूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने NSS, NCC, स्काउट गाइड एवं स्वयंसेवी समूहों की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही घाटों के सौंदर्यीकरण, लाइटिंग व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में उपस्तिथ पदाधिकारियों से जानकारी लेते हुए उपायुक्त का है।

बैठक में IEC गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नियमित जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि गंगा नदी केवल आस्था का प्रतीक नहीं,बल्कि पर्यावरण एवं जनजीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहर है,जिसके संरक्षण के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा।उन्होंने बताया कि जल्द ही गंगा घाटों का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा,ताकि घाटों की वर्तमान स्थिति का आकलन कर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा सके।बैठक में जिला गंगा समिति के सदस्य, डीएफओ साहिबगंज,पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी,नगर परिषद साहिबगं ज एवं नगर पंचायत राजमहल के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें