Sahibganj: राधानगर थाना क्षेत्र के खट्टी टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला शव

Sahibganj: Youth dies under suspicious circumstances in Khatti Tola, under the Radhanagar police station area; body found hanging from a tree.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Sahibganj: राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलासगाछी पंचायत स्थित खट्टी टोला गांव में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान खट्टी टोला निवासी स्वर्गीय नूर मोहम्मद के 25 वर्षीय पुत्र हबीब शेख के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह जब हबीब घर में नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान घर के पीछे स्थित आम के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका हुआ देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

सूचना मिलने पर राधानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत या आवेदन नहीं दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हबीब शेख का स्वभाव सामान्य और शांत था। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मृतक के पिता की भी असामान्य परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसके कारण इस घटना को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, बड़ी इमामबाड़ा के पास लोगों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

GOVIND THAKUR
Author: GOVIND THAKUR

Leave a Comment

और पढ़ें