
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब 5 से 6 अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक के अंदर पहुंचे और हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। अपराधियों ने बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकदी लूट ली। इसके अलावा बैंक के लॉकर में रखे कीमती सोने के आभूषण भी लेकर फरार हो गए।




