आज क्रॉस कंट्री दौड़ और पेंटिंग प्रतियोगिता से युवाओं को दिया जाएगा जागरूकता का संदेश
Sahibganj।जिले में मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्र भावों के प्रति युवाओं और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय,साहिबगंज द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत की गई,फूलो-झानो इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ कर नशा मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी,विद्यार्थी,आम नागरिक एवं पदाधिकारी एवं उपस्थित रहे,अभियान के तहत सोमवार को सुबह 6 बजे सिद्धो-कान्हु स्टेडियम से महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी।वहीं शाम 4 बजे चांद-भैरव इंडोर स्टेडियम में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा,जिसके माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ रचना त्मक संदेश देने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्र भावों से अवगत कराते हुए उन्हें खेल एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है,अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष,खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी,कोच योगेश यादव, प्रकाश सिंह बादल सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।






