Sahibganj: साहिबगंज जिले तालझारी में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।इसी कड़ी में गुरुवार की शाम तालझारी प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
बीडीओ सह अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद एवं थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च ने धनवाद भट्टा,महाराजपुर,मोती झरना एवं डाक बंगला सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति,भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की।फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले एवं असामाजि क तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं आम लोगों को भरोसा दिलाया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन उनकी सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है।

बीडीओ सह अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है।सभी समुदायों के लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।
थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय,एसआई रामसिंह बारपाई मनीष रंजन,ददुराय मुंडा,बब्बन कुमार,प्रधान टुडू सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।
ये भी पढ़ें: मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क,साहिबगंज के तालझारी में प्रशासन ने निकाला गया फ्लैग मार्च





