Sahibganj: मोहर्रम के रंग में रंगे विधायक एमटी राजा, अखाड़े में लाठी खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Sahibganj: MLA MT Raja immersed in the spirit of Muharram; boosted the morale of participants by demonstrating *lathi* skills at the *akhada*.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Sahibganj: जिले में मोहर्रम का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उधवा प्रखंड के फुदकीपुर इंग्लिश मैदान में मोहर्रम कमेटी द्वारा आयोजित अखाड़ा जुलूस एवं पारंपरिक कार्यक्रम में राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अखाड़े में उतरकर पारंपरिक लाठी खेल का प्रदर्शन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उनका यह अंदाज कार्यक्रम में मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मोहर्रम कमेटी की ओर से विधायक एमटी राजा, उनके प्रतिनिधि मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू, अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, अंचलाधिकारी आशीष मंडल तथा थाना प्रभारी अमर मिंज का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में विधायक एमटी राजा ने सभी समुदायों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान, इंसानियत और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने का संदेश देता है। समाज के सभी वर्गों को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।

Sahibganj: MLA MT Raja immersed in the spirit of Muharram; boosted the morale of participants by demonstrating *lathi* skills at the *akhada*.

फुदकीपुर इंग्लिश मैदान में आयोजित अखाड़ा प्रदर्शन और मेले में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। पारंपरिक करतब और लाठी खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के बाद विधायक एमटी राजा फुदकीपुर हटिया परिसर और बेगमगंज में आयोजित अन्य अखाड़ा कार्यक्रमों में भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर मोहर्रम की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजमहल के एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन लगातार पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, तालझारी में प्रशासन ने निकाला गया फ्लैग मार्च

GOVIND THAKUR
Author: GOVIND THAKUR

Leave a Comment

और पढ़ें