-
जयराम डांगा में खूनी संघर्ष, जमीन विवाद में एक की मौत,दो गंभीर
Sahibganj: जिले के राजमहल थानाक्षेत्र के जय रामडांगा गांव में बुधवार को वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया।पारिवारिक विवाद के बीच हुई हिंसक झड़प में 70 वर्षीय बुजुर्ग रुदल यादव की मौत हो गई,जबकि उन की पत्नी रेखा देवी (60) और पुत्र जीतू यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक के पुत्र रामदेव यादव ने बताया कि उनके पिता रुदल यादव और चाचा हरिकिशोर यादव के बीच पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।मामले के समाधान के लिए कई बार पंचायतें भी हुई,लेकिन कोई स्थायी हल नहीं निकल सका।बुधवार को जब हरिकि शोर यादव विवादित जमीन पर बाउंड्री निर्माण करा रहे थे,तब रामदेव यादव ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद उग्र हो गया।
आरोप है कि इसी दौरान हरिकिशोर यादव तथा उनके पुत्रों राम अवतार,धर्मराज,धर्मवीर और परमेश्वर यादव ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया हमले के दौरान रामदेव यादव किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले,लेकिन बीच-बचा व करने पहुंचे उनके पिता रुदल यादव,मां रेखा देवी और भाई जीतू यादव हमले का शिकार हो गए।
स्थानीय लोगों और परिजनों की सहायता से सभी घायलों को आनन-फानन में राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया,जहां चिकित्सक डॉ.उदय टुडू ने रुदल यादव को मृत घोषित कर दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल रेखा देवी और जीतू यादव को प्राथमिक उप चार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन,थाना प्रभारी हसनैन अंसारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: राधानगर थाना क्षेत्र के खट्टी टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला शव





