एक दिवसीय गव्य गोष्ठी में 80 किसानों ने लिया भाग,पशुपालन विभाग ने सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
साहिबगंज (कोटालपोखर) जिले में खेती के साथ पशुपालन अपनाएं, आमदनी बढ़ाएं और आत्मनिर्भरता की राह पर कदम बढ़ाएं। इसी उद्देश्य के साथ बुधवार को साहिबगंज जिले के कोटाल पोखर पंचायत में पशुपालन विभाग की ओर से एक दिवसीय गव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।पंचायत की मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 80 किसानों ने भाग लिया।
गोष्ठी के दौरान किसानों को पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की ओर से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को गाय पालन को बढ़ावा देने, पशुपालन के माध्यम से आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के प्रति जागरूक किया।
पशुपालन से आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों को पशुपालन के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। गोष्ठी के माध्यम से किसानों को पशुपालन की संभावनाओं से अवगत कराते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

विभागीय कर्मियों सहित वार्ड सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. एहतेशामुल हक, प्राविधिक सहायक अनिल सिन्हा तथा गव्य विभाग में कार्यरत नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचायत के विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
गोष्ठी में किसानों की भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। ऐसे कार्यक्रमों से किसानों को पशुपालन के अवसरों को समझने और अपनी आजीविका को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHARWA









