बरहरवा में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक,सैकड़ों महिलाओं की भागी दारी;महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
साहिबगंज (बरहरवा) जिले में नारी केवल परिवार की पहचान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव है। जब महिलाओं की प्रतिभा को अवसर मिलता है,तो विकास की नई राहें खुलती हैं।इसी संदेश के साथ बरहरवा स्थित होटल लोलो पैलेस में झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ.सीमा सिंह की उपस्थिति में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।बैठक में महिला सशक्तिकरण,नेतृत्व क्षमता और समाज में महिलाओं की प्रभावी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की बात करने से पहले उनकी वास्तविक क्षमता और शक्ति को समझना जरूरी है। नारी स्वयं शक्ति का प्रतीक है। वह जननी होने के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाओं के भीतर अपार क्षमता और प्रतिभा मौजूद है। जरूरत है उनकी प्रतिभा को पहचानने, उन्हें उचित अवसर देने और नेतृत्व में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की।

उन्होंने महिला नेतृत्व को मजबूत बनाने तथा सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी नेतृत्व क्षमता को आगे लाना समय की जरूरत है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा महिला मोर्चा को और अधिक संगठित करना, महिलाओं की भागीदारी को प्रभावी बनाना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज में महिलाओं की भूमिका को और प्रभावशाली बनाने पर चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव, रमिता तिवारी, बरहरवा नगर पंचायत की अध्यक्ष अर्पिता दास, उषा भारती सहित जिला स्तर की कई पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संयोजन श्यामल कुमार दास ने किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र भगत, जिला मंत्री बप्पी निर्मल, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल कृष्ण भगत समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHARWA









