महीनों से पेंशन का इंतजार,बुजुर्गों और विधवाओं की बढ़ी परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बरहरवा में पेंशन भुगतान को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन,एक सप्ताह का अल्टीमेटम;भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

साहिबगंज (बरहरवा) जिले में उम्र के इस पड़ाव पर सहारे की आस,लेकिन महीनों से पेंशन नहीं मिलने के कारण बुजुर्गों की परेशानी बढ़ती जा रही है।कहीं दवा का संकट, तो कहीं दो वक्त की रोटी जुटाने की चिंता। वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के भुग तान में देरी को लेकर बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

गुरुवार को नगर पंचायत के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने बरहरवा के अंचलाधिकारी (सीओ) के माध्यम से साहिबगंज के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। इसमें राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (IGNOAPS/IGNWPS) के तहत मिलने वाली वृद्धावस्था और विधवा पेंशन का भुगतान कई महीनों से लंबित रहने का मुद्दा उठाया गया।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों और विधवा महिलाओं की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। कई लाभुक गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में दवा, भोजन और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना उनके लिए मुश्किल हो गया है। पेंशन जैसी आर्थिक सहायता पर निर्भर लाभुकों को भुगतान में देरी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक सप्ताह में भुगतान की मांग

ज्ञापन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि एक सप्ताह के भीतर सभी पात्र पेंशनभोगियों की लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लाभुकों को समय पर पेंशन मिलना आवश्यक है, ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें।

भुगतान नहीं हुआ तो अंचल कार्यालय में आंदोलन

जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर पेंशन भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो वे बरहरवा अंचल कार्यालय में जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और पेंशनभोगियों को कब तक राहत मिलती है।

ज्ञापन सौंपने वालों में नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार भगत सहित अन्य वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BARHARWA

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें