संगठन की मजबूती और SIR पर झामुमो का मंथन,बोरियो में प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर,मतदाता सूची के गहन पुनरी क्षण में छूटे मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश

साहिबगंज (बोरियो) जिले में संगठन की मजबूती ही राज नीतिक ताकत का आधार है और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन को नई दिशा मिलती है। इसी उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बोरियो प्रखंड कमेटी की बैठक मोरंग नदी के समीप एक आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष स्टीफेन मुर्मू ने की। इसमें संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य पर भी चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह,जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम और केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा शामिल हुए। इस दौरान पार्टी संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को अधिक प्रभावी करने पर जोर दिया गया।

छूटे मतदाताओं को सूची में जोड़ने का निर्देश

बैठक में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह और जिला उपाध्यक्ष संजीव शामू हेंब्रम ने संगठन की स्थिति की जानकारी ली और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का आकलन किया। उन्होंने संबंधित कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रक्रिया से छूटे मतदाताओं की पहचान कर उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक पहल करें।

पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रखंड में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। पार्टी के पंचायत स्तर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना और उन्हें सक्रिय बनाए रखना जरूरी है, ताकि झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठन और मजबूत हो सके।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई।

ये रहे मौजूद

मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य रिजवान अंसारी, प्रखंड सचिव गफ्फार अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष मंडल मरांडी, प्रखंड कोषाध्यक्ष निताय मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, जिला सोशल मीडिया सदस्य मो. एजाज अंसारी, सुरेश मरांडी, रमेश मुर्मू, मिठ्ठू कुमार दत्ता, मुखिया गोलमा मानवेल, अर्जुन रजक, लक्ष्मण बेसरा, मुमताज अंसारी, वकील अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से झामुमो नेताओं ने संगठनात्मक एक जुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदाता सूची पुनरी क्षण से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BORIO

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें