थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप पर भाजपा का फूटा गुस्सा,राजमहल में सीएम का पुतला दहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जब वर्दी ही बन जाए सवाल, तो बेटियों की सुरक्षा का कौन रखेगा ख्याल?राजमहल में भाजपा का प्रदर्शन

साहिबगंज,SAHIBGANJ:झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर राजनीतिक आक्रोश तेज हो गया है। घटना के विरोध में साहिबगंज जिले के राजमहल में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना को शर्मनाक, निंदनीय और चिंताजनक बताते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए।

इस दौरान नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो महिलाएं अपनी सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे करें? जेल में महिलाएं सुरक्षित नहीं, थानों में महिलाएं सुरक्षित नहीं, तो आखिर वे जाएं तो जाएं कहां? जिनके कंधों पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, यदि वही वर्दी की आड़ में ऐसी घिनौनी हरकतों में संलिप्त पाए जाते हैं, तो आम जनता का कानून-व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा?

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि थानों जैसे संवेदनशील परिसरों में महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। लेकिन वर्तमान घटनाक्रम पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के बजाय पुलिस व्यवस्था पर लगातार सवाल उठना बेहद चिंताजनक है।

दीपक चंद्रवंशी ने पुलिस महकमे में कथित अवैध वसूली और उगाही जैसे आरोपों का भी जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा केवल सरकारी दावों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि धरातल पर भी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।

पुतला दहन कार्यक्रम में राजेश मंडल, किशोर जैन, अजय चौधरी, राजू सरकार, संजय प्रमाणिक, उमा मंडल, रतन हजारी, रीतेश साहा, कैलाश पासवान, सिंटू घोष, राहुल चौधरी, गगन हलदार, सुंदरम बर्मन, बिंदेश्री यादव, संजय मंडल, दिवाकर मंडल सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SARAIKELA-KHARSHAWAN

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें