बड़ी खबर:दो वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयागराज कैंट पुलिस ने तीन पहाड़ में की छापेमारी,खाली हाथ लौटी टीम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एनबीडब्ल्यू वारंट लेकर तीनपहाड़ पहुंची प्रयागराज पुलिस,दो महिलाओं की तलाश में छापेमारी; खाली हाथ लौटी टीम

साहिबगंज,Sahibganj:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की कैंट थाना पुलिस दो वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र पहुंची।स्थानीय पुलिस के सहयोग से दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई,लेकिन दोनों महिलाएं अपने घर पर मौजूद नहीं मिलीं।इसके कारण प्रयाग राज पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार,प्रयागराज कैंट थाना पुलिस किशोर न्याय बोर्ड, खुल्दाबाद प्रयागराज की ओर से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में तीनपहाड़ पहुंची थी। पुलिस को तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुड़ी फाटक टोला निवासी बुधिया देवी तथा नीचे टोला तीनपहाड़ निवासी नीलम देवी की तलाश थी।

इस संबंध में प्रयागराज कैंट थाना के एसआई हरिमोहन लिटोरिया ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड, खुल्दाबाद प्रयागराज की ओर से दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी को लेकर एनबीडब्ल्यू नोटिस जारी किया गया है। इसी वारंट के अनुपालन में तीनपहाड़ थाना पुलिस की मदद से दोनों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन घर पर कोई मौजूद नहीं मिला। इसके कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

फिलहाल प्रयागराज पुलिस दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। वहीं, वारंट के अनुपालन को लेकर की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TINPAHAR

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें