साहिबगंज में जनसुनवाई में उठा मजदूरों का मुद्दा,लंबित मामलों पर अधिकारियों को मिला निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साहिबगंज के तालझारी में मनरेगा सामाजिक अंके क्षण की जनसुनवाई संपन्न,दो पंचायतों को मिला दो सप्ताह का अल्टीमेटम

बाकुड़ी में 6 और बड़ी भागियामारी में 7 मामले लंबित, शेष 11 पंचायतों में शत-प्रतिशत अनुपालन

साहिबगंज,Sahibganj:जिले के मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तालझारी प्रखंड में बुधवार को सामाजिक अंकेक्षण की प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।वित्तीय वर्ष 2024 -25 के दौरान मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में दो पंचायतों में कुल 13 मामले लंबित पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रखंड स्तरीय ज्यूरी ने संबंधित पंचायतों के कर्मियों को दो सप्ताह के भीतर सभी लंबित मामलों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों ने 16 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक तालझारी प्रखंड की सभी 13 पंचायतों में मनरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया था। पंचायत स्तरीय ज्यूरी द्वारा दिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा के लिए बुधवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।

दो पंचायतों में 13 मामले लंबित, कर्मियों को मिला दो सप्ताह का समय

जनसुनवाई के दौरान सामने आया कि ग्राम पंचायत बाकुड़ी में 6 मामले तथा बड़ी भागियामारी पंचायत में 7 मामलों का अनु पालन अब तक नहीं किया गया है।कुल 13 लंबित मामलों को लेकर प्रखंड स्तरीय ज्यूरी ने संबंधित रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया। साथ ही निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक साक्ष्य प्रखंड कार्यालय में जमा करें, ताकि उन्हें संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जा सके।

वहीं, प्रखंड की शेष 11 पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सामने आए सभी मामलों का शत-प्रतिशत अनुपालन पूरा कर लिया गया है। इससे संबंधित पंचायतों में योजनाओं के क्रियान्वयन और सामाजिक अंकेक्षण के निष्पादन की स्थिति संतोषजनक बताई गई।

पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया गया जोर

जनसुनवाई के दौरान मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मामलों पर खुलकर चर्चा की गई। अधिकारियों एवं ज्यूरी सदस्यों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने तथा सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लेने पर जोर दिया। साथ ही लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख बेरोनिका मुर्मू, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव, डीआरपी (SAU) शंकर दास, ग्राम प्रधान स्वर्णलता मुर्मू, एसएचजी सदस्य सरोला टुडू, बीआरपी-एफसी, एसएयू मनोज मुर्मू, जेपीएस निशा कुमारी, बीपीओ रजनीश पाराशर सहित सभी पंचायतों के मुखिया, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।

जनसुनवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर शिकायतों का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।अब देखना होगा कि दो सप्ताह की निर्धारित समय सीमा में बाकुड़ी और बड़ी भागियामारी पंचायत के सभी लंबित मामलों का अनुपालन किस हद तक पूरा हो पाता है।

REPORTER|GOVIND THAKUR|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें