डिजिटल जागरूकता की नई उड़ान, लोकतंत्र की मजबूत पहचान.ECI NET ऐप के रंग में रंगा मॉडल कॉलेज राजमहल!
साहिबगंज,Sahibganj:लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता होना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को धरातल पर उतारने के लिए मॉडल कॉलेज, राजमहल में गुरुवार को निर्वाचन आयोग की डिजिटल पहल ECINET ऐप डाउनलोड अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार को निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल सुविधाओं से परिचित कराना तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस दौरान उपस्थित लोगों को अपने मोबाइल फोन में ECINET ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मतदाता सूची, नए मतदाता के रूप में पंजीकरण तथा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी गई।
NSS स्वयंसेवकों ने जगाई जागरूकता की अलख
अभियान को सफल बनाने में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों को ECINET ऐप के महत्व और उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें डिजिटल माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा मतदान के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
शिक्षक-कर्मियों की सहभागिता से अभियान को मिली नई धार
इस अवसर पर NSS इकाई-1 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रमजान अली एवं इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार उपस्थित रहे। इनके अलावा महाविद्यालय के कर्मी सुमित साहा, प्रकाश महतो, बबलू हेंब्रम एवं कर्म महतो ने भी अभियान में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय सोनी, डॉ. मेरी मुर्मू, नवीन सिंह एवं श्रीमती ऋतु कुमारी का विशेष योगदान रहा।
डिजिटल कदम से लोकतंत्र होगा मजबूत
अभियान के माध्यम से महाविद्यालय परिवार ने यह संदेश दिया कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से निर्वाचन संबंधी जानकारियों तक पहुंच आसान बनाई जा सकती है। युवाओं को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय कर्मियों ने निर्वाचन संबंधी डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाने और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TINPAHAR









