साहिबगंज के तीनपहाड़ इलाके में फिर एक बार सड़क दुर्घटना होने से बढ़ी हलचल!
साहिबगंज,Sahibganj:जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंत र्गत तीनपहाड़ बैंक मोड़ से तेतुलिया जाने वाली सड़क पर स्तिथ केसा (हाथीगढ़) के समीप सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है।हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और दुर्घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
सड़क दुर्घटना को लेकर बताया जा रहा है कि यह घटना हाथी गढ़ के समीप हुई है।हालांकि,दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, और मोटरसाइकिल पर कितने लोग शामिल थे तथा एक को छोड़ कितने लोग घायल है.इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटना को लेकर विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
ग्रामीण सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सावधानी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन और सतर्कता बेहद जरूरी है,ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।









