बड़ी खबर:करमाटिला जंगल में मुठभेड़! पुलिस की जवाबी गोलीबारी में संदिग्ध के पैर में लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

हजारीबाग,Hazaribag:जिले के उरीमारी थाना कांड संख्या 189/26 के संदिग्ध अंशु दुबे (22), पिता राकेश कुमार द्विवेदी, निवासी दुबे मराठीया,थाना गढ़वा, जिला गढ़वा को 5 नवंबर को पूछताछ के लिए उरीमारी ओपी लाया गया था।पुलिस के अनु सार पूछताछ में आरोपी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए हथियार एवं पर्चा करमाटिला जंगल में पत्थर के नीचे छिपाकर रखने की जानकारी दी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम हथियार बरामद करने करमाटिला जंगल पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मियों को धक्का देकर छिपाए गए हथियार से पुलिस बल की ओर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में थाना प्रभारी ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अंशु दुबे के बाएं पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस सुरक्षा में सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|HAZARIBAG

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें