साहिबगंज:स्वास्थ्य योजनाओं को धरा तल पर उतारने की पहल,तालझारी में सहियाओं के लंबित आयुष्मान कार्ड बनाने की कवायद तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दो दिनों के अंदर सभी छूटे हुए सहियाओं का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश,लापरवाही पर संबंधित सहिया होंगी जिम्मेदार

Sahibganj:जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार की अध्यक्षता में सहियाओं की बैठक आयोजित की गई।सिविल सर्जन,साहिबगंज के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में सहियाओं के लंबित आयुष्मान कार्ड,आरसीएच पोर्टल तथा आभा कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कराने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिन सहियाओं का अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना था,उनका कार्ड बनवाया गया।वहीं आरसीएच पोर्टल से संबंधित लंबित कार्यों को पूरा करने के साथ जिन सहियाओं का मोबाइल नंबर आभा कार्ड से लिंक नहीं था,उन्हें भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन कुमार ने सभी सहियाओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिनका आयुष्मान कार्ड अथवा अन्य संबंधित कार्य अभी भी लंबित है, वे अगले दो दिनों के अंदर हर हाल में इसे पूरा कर लें। निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित सहिया स्वयं जिम्मेदार होंगी।

उन्होंने सभी सहियाओं को स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े कार्यों में गंभीरता बरतने तथा विभागीय निर्देशों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

मौके पर प्रखंड लेखापाल देवनारायण रविदास,सहिया साथी मेरी कर्मकार,सहिया पर्यवेक्षक अवधेश कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र की सभी सहियाएं मौजूद थीं।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें