GTV भारत न्यूज़ पर प्रकाशित खबर का असर:15 वर्षों की बदहाली पर लगा विराम,36.58 लाख से बनेगी 900 मीटर पीसीसी सड़क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झामुमो नेत्री उपासना मरांडी की पहल और GTV भारत न्यूज़ की खबर के बाद विभाग हरकत में आया,बोरियो स्कूल से पश्चिम बंगाल सीमा तक बनेगी सड़क

Pakur:कहते हैं कि जब जनहित की आवाज बुलंद होती है,तो वर्षों की खामोशी भी टूट जाती है।पत्रकारिता का उद्देश्य भी समाज की समस्याओं को सामने लाकर जिम्मेदार विभागों और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना है।इसका एक सकारात्मक उदाहरण महेशपुर प्रखंड के असरकंधा पंचायत अंतर्गत ग्राम बोरियो में देखने को मिला है।पिछले 15 वर्षों से बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की आवाज जब GTV भारत न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाई,तो आखिरकार विभाग ने संज्ञान लिया।झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल और मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल,पाकुड़ ने सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई करते हुए ई-निविदा जारी कर दी है।

जानकारी के अनुसार बोरियो स्कूल से पश्चिम बंगाल सीमा तक करीब 900 मीटर पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना पर 36 लाख 58 हजार 8 रुपये खर्च किए जाएंगे।वर्षों से सड़क की बदहाली झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।

36.58 लाख की लागत से होगा सड़क निर्माण

कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से जारी निविदा सूचना संख्या RDSPL/PAKUR/09/ 2026-27 के तहत सड़क निर्माण के लिए अति अल्पकालीन ई-निविदा आमंत्रित की गई है।निर्धारित प्राक्कलित राशि 36, 58,008 रुपये है।निविदा की शर्तों के अनुसार चयनित संवेदक को कार्य आवंटन की तिथि से तीन माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा।

निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है,जबकि टेंडर 26 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे खोला जाएगा।

15 वर्षों से नारकीय स्थिति झेल रहे थे ग्रामीण

गौरतलब है कि बोरियो स्कूल से पश्चिम बंगाल सीमा तक जाने वाला यह संपर्क मार्ग पिछले करीब 15 वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहा था।सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और बरसात के दिनों में कीचड़ जमा होने के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता था।स्कूली बच्चों,मरीजों,किसानों और दैनिक मजदूरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी।ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए भी लंबा संघर्ष करना पड़ता था।इस समस्या को GTV भारत न्यूज़ ने जनहित का मुद्दा बनाते हुए प्रमुखता से प्रकाशित किया था,ताकि वर्षों से उपेक्षित ग्रामीणों को राहत मिल सके।

उपासना मरांडी की पहल भी लाई रंग

मामले को सामने आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमों) की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने भी ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया।उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल की और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज कराने का प्रयास किया।मीडिया में खबर प्रकाशित होने और उपासना मरांडी की पहल के बाद विभागीय प्रक्रिया आगे बढ़ी तथा अंततः सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया।

GTV भारत न्यूज़ की खबर से ग्रामीणों में जगी उम्मीद

सड़क निर्माण के लिए निविदा जारी होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।ग्रामीणों का मानना है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण पूरा हो जाता है,तो उनकी वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।इससे न केवल आवागमन आसान होगा,बल्कि शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि और रोजगार से जुड़े कार्यों में भी सहूलियत मिलेगी।

ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि 15 वर्षों की बदहाली के बाद उनके गांव तक विकास की पक्की राह पहुंचेगी। वहीं, यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि जब जनसमस्याओं को ईमानदारी से उठाया जाता है, तो उसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ सकता है।

GTV भारत न्यूज़ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जनता की आवाज जिम्मेदार विभागों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

REPORTER|RAJEEV KUMAR|PAKUR

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें