बड़ी खबर:आदित्यपुर के दो होटलों में पुलिस की एक साथ छापेमारी,40 से 50 युवक- युवतियों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस का एक्शन,होटल संचालकों से भी हुई पूछताछ;चेता वनी देकर सभी को छोड़ा गया

Saraikela:जिले के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्य पुर में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो होटलों में एक साथ औचक छापेमारी की।पुलिस बाइक दस्ते की इस कार्रवाई से होटल संचालकों और वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान करीब 40 से 50 युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। बाद में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और परिजनों को सूचना देने के बाद सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर क्षेत्र के कुछ होटलों में कथित तौर पर अनैतिक एवं अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आदित्यपुर पुलिस बाइक दस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर सुधा डेयरी के समीप टाटा-कांड्रा रोड स्थित श्रीडुंगरी के होटल O OXY QUEEN PALACE और एनआईटी मोड़ स्थित होटल शुभेक्षा में एक साथ छापेमारी की।

पुलिस की टीम के अचानक होटल पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल परिसर और कमरों की जांच की। इस दौरान करीब 40 से 50 युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले जाया गया। वहीं, दोनों होटलों के संचालकों से भी पुलिस ने पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

इसके अलावा पुलिस ने होटल डाउनटाउन और सरिता कॉम्प्लेक्स के कमरों की भी जांच की। हालांकि, पुलिस के अनुसार इन स्थानों से कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। पूछताछ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद हिरासत में लिए गए सभी युवक-युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदित्यपुर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे होटलों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और शिकायत मिलने पर आगे भी औचक छापेमारी की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की है।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SARAIKELA-KHARSHAWAN

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें