Sahibganj:मां बम काली मंदिर में गूंजे जयकारे,Jmm के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने किया पट का अनावरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता से मांगा आशीर्वाद,जिले और राज्य की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

साहिबगंज:जिले में दीपावली एवं काली पूजा के पावन अवसर पर शहर के गुल्ली भट्ठा स्थित मां बम काली मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और मां बम काली के पट का अनावरण किया।इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

कार्यक्रम में पहुंचने पर पूजा समिति के सदस्यों ने पंकज मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।समिति की ओर से उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इसके बाद उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां बम काली की पूजा-अर्चना की, नारियल अर्पित किया और आरती कर माता के चरणों में शीश नवाया। पट अनावरण के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए माता के दर्शन का मार्ग प्रशस्त हुआ।

इस अवसर पर पंकज मिश्रा ने समस्त देशवासियों,झारखंड वासियों और विशेष रूप से साहिबगंज जिले के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।उन्होंने दीपावली और काली पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां बम काली की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

पट अनावरण कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही बनी रही। माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की और परिवार एवं समाज की मंगलकामना की।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान,चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा,जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा,एसडीपीओ सुशील कुमार सहित पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें