Sahibganj:साहिबगंज में माँ गंगे की लहरों पर आस्था का पहरा,छठव्रतियों की सुरक्षा को लेकर पंकज मिश्रा ने किया डीसी-एसपी संग घाटों का निरीक्षण!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छठव्रतियों की राह में न हो कोई परे शानी,सुरक्षा और स्वच्छता की जिम्मे दारी निभाएगा प्रशासन;डीसी-एसपी के साथ विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

Sahibganj:जिले में गंगा की लहरों पर जब आस्था के दीप जगमगाएंगे,डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर जब लाखों हाथ श्रद्धा से उठेंगे,तब हर घाट पर सुरक्षा और स्वच्छता का मुकम्मल इंतजाम हो, इसी संकल्प के साथ साहिबगंज में छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक आस्था और सूर्य उपासना के इस महापर्व को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन से लेकर नगर परिषद तक पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सजावट और सुरक्षा के इंतजाम युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने जिले के उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ साहिबगंज के विभिन्न छठ घाटों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण अभियान की शुरुआत संत जेवियर्स स्कूल के नीचे स्थित बाबा घाट से हुई। यहां पंकज मिश्रा ने घाट की साफ-सफाई और मां गंगा की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद नगर परिषद के प्रशासक अभिषेक सिंह को घाटों की बेहतर सफाई, व्यवस्थित बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

इसके बाद पंकज मिश्रा प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ नाव पर सवार होकर गंगा किनारे स्थित विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा घाट, बिजली घाट, पूजा टोली घाट, चानन घाट और कबूतर खोपी घाट का जायजा लिया गया। निरीक्षण करते हुए टीम वापस फेरी सेवा घाट पहुंची।

इस दौरान पंकज मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान किसी भी व्रती और श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी प्रमुख घाटों पर बेहतर साफ-सफाई, गंगा में मजबूत बैरिकेडिंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि छठ से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

गंगा कटाव ने खींचा प्रशासन का ध्यान, स्थायी समाधान की तैयारी

निरीक्षण के दौरान संत जेवियर्स स्कूल के पीछे गंगा कटाव की स्थिति पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने चिंता जाहिर की। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में डीएमएफटी फंड से आवश्यक योजना तैयार करने पर विचार करने की बात कही, ताकि कटाव से प्रभावित क्षेत्र को भविष्य में सुरक्षित किया जा सके।

वहीं भगवान बिरसा मुंडा घाट और बिजली घाट पर गंगा किनारे जमा गाद को जल्द से जल्द हटाने का निर्देश नगर परिषद के प्रशासक को दिया गया। अधिकारियों को घाटों को श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया।

आस्था की राह में न आए कोई बाधा, हर घाट पर हो सुरक्षा का वादा : पंकज मिश्रा

निरीक्षण के बाद झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। मां गंगा की गोद में लाखों श्रद्धालु भगवान भास्कर और छठी मईया की आराधना करते हैं। ऐसे पावन अवसर पर हर श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि साहिबगंज और आसपास के क्षेत्रों के छठव्रती बिना किसी परेशानी के पूरी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ महापर्व मना सकें। जिला प्रशासन और नगर परिषद को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। छठी मईया की कृपा से हर घर में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि आए, यही हमारी कामना है।

शांति और सौहार्द की परंपरा रहे कायम, मिलकर मनाएं आस्था का महापर्व

पंकज मिश्रा ने दुर्गापूजा, दीपावली और काली पूजा का आयोजन जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसी तरह छठ महापर्व भी आपसी भाईचारे, शांति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

अंत में उन्होंने जिलेवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग स्वच्छता, सावधानी और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं। गंगा घाटों पर प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि आस्था का यह महापर्व खुशियों, उमंग और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।

गंगा की लहरों में श्रद्धा का उजियारा हो, हर व्रती के जीवन में सुख-समृद्धि का सवेरा हो।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें