बोरियो ग्वाला मोड़ चौक पर केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता का कार्यकर्ता ओं ने किया भव्य स्वागत,संगठन की मजबूती और जनहित में सक्रिय रहने का दिया संदेश
Sahibganj:राज्य के सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा के क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बोरियो पहुंचने पर ग्वाला मोड़ चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर एवं बुके भेंटकर उनका भव्य अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान पंकज मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और एक जुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।
पंकज मिश्रा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं,बल्कि जनता के बीच रहकर उनके हितों के लिए काम करने वाला पार्टी परिवार है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए सक्रियता से पहल करें। संगठन की मजबूती जनता के साथ निरंतर संवाद और उनके हितों के लिए काम करने से ही संभव है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और पार्टी की नीतियों एवं सरकार के कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह,केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा,मोहम्मद एजाज अंसारी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
REPORTER|ASHISH PAHARIYA|BORIO









