Sahibganj:दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर,41 लाभुकों को मिलेगा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सदर अस्पताल में आयोजित जांच शिविर में सभी 41 मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन, एक भी आवेदन नहीं रहा लंबित

Sahibganj:जिले में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की है।गुरुवार को सदर अस्पताल में आयोजित विशेष दिव्यांगजन जांच शिविर में कुल 41 दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद सभी पात्र लाभुकों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। खास बात यह रही कि शिविर में प्राप्त सभी 41 मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया और एक भी आवेदन लंबित नहीं रहा।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराकर उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर में अलग-अलग श्रेणियों के दिव्यांगजनों की विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिविर में अस्थि दिव्यांगता (ऑर्थोपेडिक) श्रेणी के सर्वाधिक 31 लाभुकों की जांच की गई। वहीं दृष्टिबाधित श्रेणी के 5, बौद्धिक दिव्यांगता के 4 तथा ईएनटी श्रेणी के 1 लाभुक शामिल रहे। इस प्रकार कुल 41 लाभुकों की जांच कर सभी पात्र मामलों का निष्पादन किया गया।

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल

जिला प्रशासन की इस पहल से दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी। प्रमाण-पत्र के माध्यम से वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।

प्रशासन का उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र एवं सरकारी सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।इसी दिशा में विशेष शिविर आयोजित कर एक ही दिन में सभी प्राप्त मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया गया।

जिला प्रशासन, साहिबगंज ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, सम्मानजनक जीवन और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

GOVIND THAKUR|GTV BHARAT NEWS|SAHIBGANJ

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें