Sahibganj:दो बार बदला शिलापट, फिर भी नहीं बदला सवालों का सिल सिला!PM-JANMAN सड़क पर विवाद गह राया,खबरों के बाद भी अधिकारियों की चुप्पी बरकरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बोरियो के विधायक धनंजय सोरेन के शिलान्यास से इनकार के बाद बोर्ड पर दर्ज नामों पर सवाल! निर्माणाधीन गार्डवाल में स्थानीय पत्थरों के इस्तेमाल का ग्रामीणों ने लगाया आरोप;शिलापट बदलने के बावजूद योजनास्थल के नाम में कथित गड़बड़ी बरकरार रहने का दावा,निष्पक्ष जांच की मांग


Sahibganj:कभी शिलापट पर अंकित नाम को लेकर सवाल,तो कभी निर्माण की गुणवत्ता पर उठती आवाज..विकास की राह पर बन रही सड़क अब सवालों के घेरे में है।मामला ताल झारी प्रखंड क्षेत्र में PM-JANMAN योजना के तहत निर्माणा धीन सड़क का है,जहां शिलान्यास बोर्ड से शुरू हुआ विवाद अब निर्माण कार्य की पारदर्शिता और विभागीय जवाबदेही तक पहुंच गया है।सबसे गंभीर बात यह है कि लगातार खबरें प्रकाशित होने और मामले को सार्वजनिक रूप से उठाए जाने के बावजूद अब तक जिले के वरीय अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आने की बात कही जा रही है।

कार्यस्थल पर दो बार बदला गया शिलापट,फिर भी सवाल बरकरार!

स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी और लगाए गए आरोपों के अनुसार,योजना स्थल पर लगे शिलान्यास बोर्ड को दो बार बदला गया।आरोप है कि कार्यस्थल पर दो अधिकारियों की ओर से दो बार शिलापट बदलवाया गया,लेकिन इसके बावजूद योजनास्थल के नाम में कथित त्रुटि बरकरार रही।ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बोर्ड बदलने की जरूरत क्यों पड़ी! यदि बोर्ड पर दर्ज जानकारी सही थी,तो उसे बार-बार बदलने की नौबत क्यों आई! और यदि उसमें गलती थी,तो संशोधन के बाद भी योजनास्थल का नाम सही क्यों नहीं किया गया!

हालांकि शिलापट बदलने के पीछे की वास्तविक वजह और इस की जिम्मेदारी किसकी थी,यह संबंधित विभाग के अभिलेखों एवं आधिकारिक जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा।

बोरियो के स्थानिय विधायक धनंजय सोरेन के इनकार ने बढ़ाई मुश्किलें

इससे पहले सड़क किनारे लगाए गए शिलान्यास बोर्ड पर बोरियो विधायक धनंजय सोरेन और राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा का नाम दर्ज होने को लेकर विवाद सामने आया था।बोर्ड पर PM-JANMAN योजना के अंतर्गत L030-चुना REO रोड से घुटी तक 0.75 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा 71.34 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि का उल्लेख है।बोर्ड पर शिलान्यास की तिथि 05 मई 2026 अंकित बताई गई है।

विधायक धनंजय सोरेन द्वारा कथित तौर पर इस सड़क का शिलान्यास नहीं किए जाने की बात कहे जाने के बाद बोर्ड पर दर्ज नामों की प्रामाणिकता को लेकर सवाल उठे,अब शिलापट को दो बार बदले जाने के आरोप ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

गार्डवाल में लोकल कोटेट पत्थरों के इस्तेमाल पर भी बड़ा सवाल

विवाद सिर्फ शिलापट तक सीमित नहीं है।निर्माणाधीन सड़क के किनारे बन रहे गार्डवाल में स्थानीय पत्थरों के इस्तेमाल को लेकर भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में सड़क किनारे से उपलब्ध स्थानीय पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है।उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुपालन की जांच कराने की मांग की है।

हालांकि स्थानीय पत्थरों का इस्तेमाल अपने आप में अनिय मितता का प्रमाण नहीं है।इसके लिए स्वीकृत प्राक्कलन,तक नीकी विनिर्देश और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच जरूरी है,सवाल यह है कि क्या विभाग ने निर्माण कार्य की नियमित तकनीकी निगरानी की है!

खबरें प्रकाशित होती रहीं,जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल

इस पूरे मामले को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित किए जाने के बावजूद यदि संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती है,तो यह प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है।आखिर विभाग यह बताने से क्यों बच रहा है कि शिलापट दो बार किसके आदेश पर बदला गया!योजनास्थल का नाम गलत रहने की वजह क्या है!शिलान्यास कार्यक्रम के वास्तविक अभि लेख कहां हैं! और निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर हुई है!

जनता के पैसे से संचालित योजना में पारदर्शिता केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए कार्यस्थल पर सही जानकारी, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और अधिकारियों की जवाबदेही भी उतनी ही जरूरी है।

अब जांच से ही खुलेगी पूरी परतें

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए।शिलापट बदलने के आदेश, पुराने एवं नए बोर्ड की जानकारी,योजनास्थल का सही नाम, शिलान्यास कार्यक्रम के अभिलेख,स्वीकृत प्राक्कलन और गार्ड वाल में इस्तेमाल की गई सामग्री की तकनीकी जांच कराई जाए।

साथ ही संबंधित कार्यकारी एजेंसी और विभागीय अधिकारियों का पक्ष भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए,ताकि किसी के खिलाफ बिना प्रमाण निष्कर्ष निकालने के बजाय वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

सवाल सिर्फ एक सड़क का नहीं,सरकारी व्यवस्था पर जनता के भरोसे का है।शिलापट बदलने से सवाल खत्म नहीं होते और खबरों पर खामोशी से जवाबदेही पूरी नहीं होती।अब देखना यह है कि साहिबगंज जिला प्रशासन इस मामले में जांच का आदेश देता है या फिर तालझारी की यह सड़क भी सवालों और इंतजार के बीच ही अपनी कहानी सुनाती रहेगी।

REPORTER|ASHISH PAHARIYA|TALJHARI

gtvbharat news
Author: gtvbharat news

Leave a Comment

और पढ़ें